छत्तीसगढ़

चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा माता का जगराता कार्यक्रम का आयोजन 11 अक्टूबर को

जगराता में बहेगी भक्ति की बयार, रात भर माता के जयकारों से गूंजेगा शहर

सक्ती। मां चंद्रहासिनी की 25वीं पदयात्रा और रजत जयंती के अवसर पर चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति सक्ती द्वारा शुक्रवार 11 अक्टूबर को सायं 7 बजे से सामुदायिक भवन सक्ती में माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात् गणेश वंदना से शुरू होगा।

कार्यक्रम में कोरबा से मोनिका अग्रवाल खरसिया से आकाश शर्मा, कोरबा से हीरा भैया और सक्ती से श्याम भजन प्रवाहक व भक्ति गीत सम्राट विक्की सिंघल देर रात तक मां जगदम्बा के भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर झूमने पर मजबूर कर देंगे। पूरे कार्यक्रम का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Related Articles