
सक्ती। नगर की मारवाड़ी महिलाओं ने आज अशोक टाकीज के सामने स्थित सेढु शिव मंदिर से जगन्नाथ रथ यात्रा निकालकर विदाई दी। इस दौरान रथ यात्रा में काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह यात्रा अपने गंतव्य तक पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन हुआ।
रथ पर भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमा को रखा गया था, जिसकी रस्सी विशेष कर महिलाओं के द्वारा खींचा जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रास्ते मे विभिन्न चौक चौराहे पर भक्तों द्वारा पानी की व्यवस्था की गई थी।




