छत्तीसगढ़

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पाण्डेय के चुनाव प्रचार में साथियों सहित शामिल हुए महेश साहू

कोरबा/सक्ती। छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीटों में चुनाव की सरगर्मी तेज है और सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सुश्री डॉ. सरोज पांडे का अपने क्षेत्र के गांव बूथों में सघन जनसंपर्क जारी है।

इसी कड़ी में चुनाव प्रचार-प्रसार में सांसद प्रत्याशी सुश्री डॉ. सरोज पांडेय के साथ खरसिया विधान सभा क्षेत्र 2023 के विधायक प्रत्याशी व भाजपा जिलामंत्री महेश साहू भी अपने साथियों दिनेश नायडू, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज राठौर,अर्जुन राठौर,चित्रभान जायसवाल के साथ शामिल हुए तथा लोक सभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि भाजपा को समर्थन देकर सरोज पाण्डेय क़ो प्रचंड बहुमत से विजयी बनावें व देश हित में नरेंद्र मोदी के हाथ क़ो मजबूत करें। इस अवसर पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता व वरिष्ठ नागरिक व ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अर्जुन राठौर ने दी।

Related Articles