छत्तीसगढ़

श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी में मंत्री पद पर नियुक्त किए गए महाराज मानवेंद्र सिंह चौहान, श्याम प्रेमियों में हर्ष की लहर

श्यामप्रेमी मानस अग्रवाल ने दी बधाई, कहा- महाराज जी को मिले इस दायित्व से श्याम प्रेमियों में हर्ष, शक्ति से भी काफी लगाव है महाराज जी का

सक्ती। श्री श्याम मंदिर कमेटी (रजि.) खाटू राजस्थान के चुनाव में प्रताप सिंह चौहान जहां इस बार फिर से अध्यक्ष चुने गए तो वहीं महाराज मानवेन्द्र सिंह चौहान मंत्री पद पर नियुक्त किये गए हंै। कोषाध्यक्ष के रूप में कालू सिंह चौहान का चयन किया गया है। विदित रहे कि पूरे देश अपितु दुनिया में राजस्थान प्रदेश के खाटू श्याम में स्थापित बाबा खाटू वाले श्याम जी के भव्य मंदिर के संचालन एवं देखरेख हेतु श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी का गठन किया गया है।ं इस कमेटी के माध्यम से जहां पूरे मंदिर की व्यवस्था को संचालित किया जाता है तो वहीं विधिवत इस कमेटी के चुनाव के भी संपन्न होते हैं।

ज्ञात रहे कि नवनियुक्त मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. विक्रम सिंह चौहान के पुत्र है। इसके साथ ही गोपाल सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह चौहान, पृथ्वी सिंह चौहान और राजवेंद्र सिंह को कमेटी के ट्रस्टी के रूप में चुना गया है। मानवेंद्र सिंह चौहान को मंत्री पद पर नियुक्त किए जाने पर जहां शक्ति शहर के श्याम प्रेमियों में प्रसन्नता की लहर देखी जा रही है, वहीं श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल ने कहा है कि परम पूज्य महाराज जी का शक्ति से सदैव लगाव रहा है एवं वे समय-समय पर शहर में आकर यहां श्याम प्रेमियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते रहते हैं, एवं यह हम सबके लिए एक गौरवशाली अवसर है जब महाराज जी को खाटू श्याम मंदिर की इस कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

महाराज जी मानवेंद्र सिंह चौहान जी को श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी में मंत्री पद पर नियुक्त होने पर श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल,अतिश अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, मुकेश बंसल, राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, बसंत अग्रवाल हन्नु, प्रताप लालू सहित श्याम प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है।

Related Articles