छत्तीसगढ़

एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल सक्ती का परीक्षा परिणाम घोषित

सक्ती। सक्ती शहर में संचालित एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। यहां संचालित कक्षा नर्सरी से कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पालकों की उपस्थिति में घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नर्सरी से दिव्याश बरेठ, दिव्या कुर्रे, आदित्य जयसवाल, पीयूष पटेल, केजी 1 से कृतिका महंत, ओमीश केवट, पायल सिंह, यातीका श्रीवास, यशवंत निषाद, कृतिका गुप्ता, तनोज, केजी 1 से लुवीना यादव, मोहम्मद अयान, ऋषभ देवांगन, सार्थक शर्मा, यथार्थ यादव, कक्षा पहली से वैभव जायसवाल, ग्रीषा साहू, हार्दिक देवांगन, कक्षा दूसरी से लीलम गवेल, राम पटेल, पलक तिवारी, प्रिंस कसेर, कक्षा तीसरी से मयंक सिदार, आदित्य प्रसाद, रजत देवांगन, कक्षा चौथी से इशा प्रजा राणा, दिव्यांश यादव, एंजेल मरावी, गुंजित कुमार प्रजापति, कक्षा पांचवी से जिज्ञासा कसेर, फहीमा शेख, अरीवा अफरोज, कक्षा छठवीं से समीर सोनवानी, सिद्धि तारक, देवयानी देवांगन, कक्षा छठवीं हिन्दी माध्यम से ईशा जायसवाल, दीपक साहू, कक्षा सातवीं से ऐश्वया गवेल, युगांशु जायसवाल, गगन राठौर, कक्षा सातवीं डिन्दी माध्यम से काव्य जायसवाल, मयंक साहू, कक्षा आठवीं से ट्विंकल सोनवानी, नेहा प्रजापति, नेहा सिदार, कक्षा आठवीं हिन्दी माध्यम से प्रित्यूष कुमार देवांगन, गुलशन कुमार देवांगन, यमन गवेल, कक्षा नवमी से नेहा पटेल, अर्पिता जायसवाल, आकांक्षा यादव, कक्षा नवमी हिन्दी माध्यम से कीर्ति सिंह मरावी, कृष्णा गवेल, कक्षा ग्यारहवीं से शिल्पी उराव, कुनाल राठौर, अतुल गवेल का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि आने वाले वर्ष में एम. एल. जैन हायर सेकेण्डरी स्कूल का अपना नया स्कूल भवन निर्माण अतिशीघ्र पूरा हो जाएगा, जहां सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम के साथ-साथ कम शुल्क पर विद्यार्थियों के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त करने विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस स्कूल के निर्माण में सक्ती के आसपास के गणमान्य नागरिकों एवं पालकों का महत्वपूर्ण योगदान भी शामिल है। सी.बी.एस.ई स्कूल के निर्माण में स्कूल प्रबंधन ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles