छत्तीसगढ़

लोकसभा निर्वाचन 2024 : स्वीप गतिविधि के तहत लगाया जाएगा मतदान से संबंधित स्टॉल व सेल्फी पॉइंट

सक्ती।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो और परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में होली मिलन उत्सव व स्वच्छता अभियान, मैराथन दौड़, सायकल और बाइक रैली, दीवारों पर नारा लेखन कार्य, राशन वितरण केन्द्रों में मतदान बैनर लगाने सहित गाँव–गाँव में मतदान जागरूकता के लिए विविध गतिविधि आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में आज (1 अप्रैल 2023) स्वीप गतिविधि के तहत समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा चिन्हांकित स्थलों पर मतदान से संबंधित स्टॉल व सेल्फी पॉइंट लगाकर आमजन को मताधिकार के ज्यादा से ज्यादा उपयोग के लिए जागरुक किया जायेगा।

Related Articles