भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के भ्राता स्व. श्रवण कुमार अग्रवाल को नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने दी श्रद्धांजलि

सक्ती। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के भ्राता श्रवण कुमार का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने गहरा अशोक व्यक्त करते हुए आज उनके निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय श्रवण कुमार अग्रवाल के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर डॉ. महंत ने कहा कि श्रवण कुमार अग्रवाल जी बहुत ही सज्जन व्यक्ति थे। दुनिया की रीत है जो इस दुनिया में आया है उसे एक न एक दिन जाना ही पड़ता है परंतु यह बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि ऐसे समाजसेवी व्यक्तियों के जाने से समाज में मार्गदर्शन की कमी हो जाती है।
उन्होंने श्रवण कुमार के पुत्र एवं परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मैं हमेशा आपके साथ हूं, कभी भी मुझे आप याद कर सकते हैं। जब मुझे याद करेंगे मैं हमेशा खड़ा रहूंगा। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन, सम्मेलाल गबेल, सुरेश अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल, गोबिंद देवांगन उपस्थित थे।




