
सक्ती। चैत्र नवरात्र के अष्टमी और नवमी तिथि को शहर के विभिन्न मंदिरों से लेकर जगह-जगह मोहल्लों व टोलों तक में कन्या भोज व भंडारों का आयोजन किया गया। कन्या भोज में जहां कुंवारी कन्याओं को भर पेट भोजन करा कर उन्हें दक्षिणा और उपहार आदि देकर विदा किया गया, वहीं भंडारों के आयोजनों में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण तक खुद को धन्य किया।
नगर के देवी मंदिरों के अलावा जगह-जगह विभिन्न वार्डों में सुबह लगभग 10 बजे से कन्या भोज प्रारंभ हुए जो दोपहर तक चलते रहे। कन्या भोज में बड़ी संख्या में वाली कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं। नौ कन्याओं को भोज करा उन्हें श्रद्धापूर्वक दक्षिणा व उपहार प्रदान कर मातारानी से जनकल्याण की कामना की गई। इसी तरह शहर के देवी मंदिरों में भंडारे में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।




