
-
जीवन का कुछ पल समाज के वंचितों की सेवा में लगे हमारे लिए सौभाग्य की बात… आचार्य राजेंद्र महाराज,अध्यक्ष
-
पिता के संस्कार और आपके प्यार ने मुझे समाज में सम्मान के काबिल बनाया …आचार्य देवकृष्ण महाराज, संयोजक
-
भागवत प्रवाह कथाओं से पर सामाजिक सरोकारों का दायित्व बखूबी निभा रहा है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल, संरक्षक

सक्ती (Shakti Top News)। भागवत कथाओं के बीच हमारे जीवन का कुछ पल समाज के वंचितों की सेवा के लिए लग जाए यह हमारे बड़े सौभाग्य की बात है । यह बात भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र महाराज ने आज पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों का अभिनंदन करते हुए कहा तथा उन्होंने इच्छा व्यक्त किया कि समाज सेवा के किसी काम के लिए अगर मेरा जीवन का कुछ लग जाता हो इसके लिए मैं सदैव तत्पर हूं।
सम्मान समारोह में भागवत प्रवाह के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए संयोजक आचार्य देवेंद्र महाराज ने कहा कि पिता के संस्कार और आप सबके प्यार ने मुझे आज समाज में मान सम्मान के साथ समाज में खड़े होने के काबिल बनाया है जिसके लिए आप का सबका हृदय साधुवाद है । उन्होंने पत्रकारों की ओर मुख्तिब होकर कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में समाज प्रति आप सबकी महती भूमिका है जिसके लिए निःसंदेह आपका कार्य प्रशंसनीय है।
भागवत प्रवाह के संयोजक चित रंजय पटेल भागवत प्रवाह के अध्यात्मिक कार्यक्रमों से हटकर सामाजिक सरोकारों एवम सेवा कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के लिए चिंतन करते हुए निरंतर अकिंचन याने निःशुल्क भागवत का आयोजन करते रहे हैं और इसी क्रम में नगर में यथा शीघ्र निःशुल्क कथा समाज के सहयोग के साथ आयोजित करना चाहते हैं जिसमें हमारा संस्थान आप सभी कलमकारों की सकारात्मक भूमिका की कामना करती है ।सचिव हेमलाल साहू ने संस्थान का परिचय देते हुए आयोजन में सबके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों की ओर से कन्हैया गोयल ने संबोधित हुए आयोजन को तारीफ ए काबिल बताया तो वहीं राजेश शर्मा ने संस्थान के समाज सेवा के कार्य की सराहना करते हुए आवश्यकतानुसार खुद भी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। श्यामसुंदर अग्रवाल ने आयोजन को सफल बताते हुए पत्रकारों से समाज हित में दायित्व निर्वहन का आग्रह किया तो वहीं प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष कुलवंत सलूजा ने भागवत प्रवाह के कार्यों से पूर्व परिचित होने की बात करते हुए संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि नारद, भगवान श्रीकृष्ण एवम भारतमाता के चित्र के समक्ष मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवम् दीप प्रज्जवलन् कर किया गया तथा समस्त अतिथियों एवम् कलमकारों का वस्त्र, कलम एवम पुष्प भेंटकर किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में भागवत प्रवाह के दीनदयाल, कोमल जायसवाल, दिलेश्वर चंद्रा, चिरंजय पटेल आदि की सक्रिय सहभागिता रही तो वहीं जिले से भर के कलमकारों की गरिमामय उपस्थिति रही।




