छत्तीसगढ़

सक्ती में जिंदल टीवीएस का शुभारंभ 25 फरवरी को…शहर के राजापारा चौक में टीवीएस कंपनी की समस्त नई गाडिय़ों की रेंज, सर्विस सुविधा उपलब्ध

महेंद्र जिंदल ने दी जानकारी, प्रतिष्ठित फर्म ज्ञानीराम चंदगीराम का प्रतिष्ठान है जिंदल टीवीएस

सक्ती। सक्ती शहर के राजापारा चौक में 25 फरवरी को जिंदल टीवीएस का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें टीवीएस मोटर कंपनी की समस्त दो पहिया वाहनों एवं सर्विस की अत्याधुनिक सुविधा शोरुम में उपलब्ध रहेगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिंदल टीवीएस के संचालक सदस्य महेंद्र जिंदल ने बताया कि 25 फरवरी को शाम 4 बजे से यहां ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रखा गया है। इस टीवीएस मोटर कंपनी के शोरूम में जहां कंपनी के प्रशिक्षित मैकेनिक सर्विस के लिए उपलब्ध रहेंगे, तो वहीं टीवीएस मोटर कंपनी की दो पहिया वाहनों के समस्त पार्ट्स भी उपलब्ध रहेंगे।

महेंद्र जिंदल ने बताया कि सक्ती शहर में लंबे समय से टीवीएस मोटर कंपनी के अत्याधुनिक शोरुम की आवश्यकता क्षेत्रवासी महसूस कर रहे थे। अब इस प्रतिष्ठान के स्थापित होने के साथ यह कमी भी अब पूरी हो जाएगी। 25 फरवरी से प्रारंभ होने वाले जिंदल टीवीएस शहर के प्रतिष्ठित ज्ञानीराम चंदगीराम, ममता एंटरप्राइजेस, मां शारदा राइस मिल, जिंदल मार्केटिंग एवं जिंदल इंडस्ट्रीज से संबंधित प्रतिष्ठान है एवं इस संस्थान के सत्यनारायण अग्रवाल ने समस्त क्षेत्र वासियों को इस ग्रैंड ओपनिंग सेरिमनी कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

टीवीएस मोटर कंपनी के जिंदल टीवीएस शोरूम से संबंधित वाहनों की किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर- 9329415747 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles