छत्तीसगढ़

जल, जंगल, जमीन को बचाना और संविधान की रक्षा करना हम सबका दायित्व : डॉ. महंत

  • विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन  

  • नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा- छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री मोदी का रिमोट कंट्रोल, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ काम करने की दी सलाह

सक्ती। सक्ती स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करने की सलाह दी। कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी बूथ के कार्यकर्ताओं के अलावा ज़ोन, सेक्टर डिवीजन के प्रभारी एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मोदी ने कहा था कि हसदेव अभ्यारण क्षेत्र को बेचेंगे नहीं परंतु उन्होंने अडानी को देकर पूरे जंगल को उजाडऩे का काम किया, जिससे आने वाले दिनों में किसानों को खेती करने में समस्या होगी जंगल ही नहीं रहेगा तो जीवन कहां रहेगा। मोदी जो बोलते हैं वह करते नहीं, झूठ के पुलिंदा हैं। आज छत्तीसगढ़ में अगर किसानों की अधिक मूल्य में धान खरीदी हो रही है तो यह कांग्रेस की देन है अन्य राज्यों में किसानों से इस दर पर धान नहीं लिया जा रहा है, वहीं 400 करोड़ के घोटालेबाज शरद पवार को भाजपा में शामिल कर उसके दाग धुल गए जबकि मोदी ने ही उन पर यह आरोप लगाया था।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास मंहत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी कहता है देश नहीं बेचूंगा, परंतु उसके द्वारा रेल एयरपोर्ट सहित कोल माइंस बेचने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री मोदी का रिमोट कंट्रोल है दिल्ली से आने के बाद ही कोई निर्णय लेता है। मोदी के राज में गैस सिलेंडर, चावल, दाल, तेल, पेट्रोल सहित दिनचर्या के सामान आसमान छू रही है हमारे समय में इन सब चीजों की दाम कितनी थी यह सब जानते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो। हम लोगो से ज्यादा सनातनी कोई नहीं। सत्य नारायण पूजा औऱ सुंदर कांड हमारे घरों में होता है, राम हमारे आस्था का विषय हैं।

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिगंबर चौबे, घनश्याम पांडे, मनोज जायसवाल, पियूष राय, श्याम सुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, कन्हैया कुमार, रविंद्र शर्मा, अमित राठौर, राजू जायसवाल, संगीता सोनी, राघवेंद्र नामदेव, सहसराम कर्ष, धनेश्वर जायसवाल, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, विशाल जांगड़े, रामेश्वर बरेठ, घनश्याम देवांगन, राकेश राठौर, कौशल्या कमलेश, अंजू राठौर, विजय जायसवाल, रश्मिका बेल कुसुम यादव, चांदनी सहित सुरेश लाल सोनी, सम्मेलन गबेल, अशोक यादव, सुरेश देवांगन, गुरुदेव चौधरी, उमेश साहू, मोतीलाल पटेल, रमेश राठौड़, प्यारेलाल पटेल, रामू जैसवाल, हेमू सोनी सहित सक्ती विधानसभा के 235 पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता दिगम्बर चौबे एवं अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने की। कार्यक्रम के अंत में पूरे विधानसभा क्षेत्र से आये पोलिंग बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं महिला कॉग्रेस, युवक कॉग्रेस, एन एस यू आई किसान कॉग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा की गई।

बैठक उपरांत नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्री अग्रवाल के पोते को आशीर्वाद देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके पोते को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने दिया आशीर्वाद

Related Articles