छत्तीसगढ़

जिले के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने और एथलेटिक्स खेलों को बढ़ावा की पहल…जिला एथलेटिक संघ के मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल और एनपी गोपाल के मार्गदर्शन में हाई परफार्मेंस स्टैमिना प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

श्यामसुंदर ने कहा- संघ के गठन पश्चात खेलों को लेकर निरंतर किए जा रहे आयोजन

सक्ती। एथलेटिक्स खेलों के विकास एवं खिलाडिय़ों को अवसर देने के उद्देश्य से जिला एथलेटिक संघ सक्ती की ओर से संघ के मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल और एन पी गोपाल के मार्गदर्शन एवं प्रबंधन में फिजिकल फिटनेस हाई परफार्मेंस स्टैमिना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 अप्रैल से 10 जून तक कार्यालय के अस्थाई खेल मैदान में सुचारू रूप से किया गया।

इस अवसर पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के.एस.पैकरा एसडीएम सक्ती, अध्यक्षता श्याम सुंदर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा जिला क्रीडा अधिकारी अमर सिंह राज जिला खेल अधिकारी हरि पटेल अधिवक्ता चितरंजन पटेल, गिरधर जायसवाल, अधिवक्ता महेश अग्रवाल,अधिवक्ता रथ राम पटेल मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला एथलेटिक संघ के मुख्य संरक्षक श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि जिले के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने और एथलेटिक्स खेलों को बढ़ावा इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाते रहे हैं। इससे कौशल विकास के साथ-साथ खिलाडिय़ों को भी प्रोत्साहन मिलता है।

आवश्यक व्यवस्था देने के लिए एवं विद्यार्थियों के हौसला बढ़ाने के लिए संघ के पदाधिकारी पुष्पा यादव, सीमा यादव,निशा साहू,अनीता गोपाल, विभा गोपाल यादव, सावित्री यादव,रामेश्वर प्रसाद पैकरा, रामकुमार कांत, प्रभाकर गोपाल, अवसर पर भाला फेंक का प्रदर्शन अक्षत यादव,अरनव पटेल, यदुनंदन गोपाल,सैयद फरहान दिव्यांश यादव हेमर थ्रो का प्रदर्शन फिरोज बानो इशा सांडे, मधुमिता गोपाल, ऋषभदेव मिश्रा, भृगुनंदन गोपाल, 60 फुट का प्रदर्शन दीक्षा यादव, एडवीना कांत, अविनाश यादव, रिले 4 इन टू 100 मीटर का प्रदर्शन किया गया।

इसी प्रकार अंडर 14 का बालक वर्ग से सत्यम देवांगन, अवधेश प्रताप यादव,दिव्यांश कंवर,दिव्यांश यादव, गीतांस साहू, साक्षी देवांगन लक्षिता यादव निलेश्वरी यादव, समीक्षा यादव, कामनी साहू, खुशबू साहू खुशबू साहू जोया खान शमीमा बेगम सुमन साहू इशा साहू ने 100 मीटर स्प्रिंट का प्रदर्शन किया। अंडर 16 एवं अंडर 18 से निहाल गुप्ता, पार्थ राय, रौनक यादव, शो की वेद प्रभा 100 मी प्रिंट स्प्रिट का प्रदर्शन किया बालिका वर्ग से सांस्कृतिक कार्यक्रम हरपा पैरी के धार सुआ गीत नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

उक्त जानकारी जिला एथलेटिक संघ के सचिव एवं प्रशिक्षक एन पी गोपाल सेवा निर्मित जिला अधिकारी जांजगीर चांपा ने दी। मंच संचालन सुरेश कुमार जायसवाल, प्रभारी प्राचार्य खैरा धनेश राम पटेल शिक्षक लिमतरा खेम राम पटेल शिक्षक कनेटी ऋषभ राठौर सहायक ग्रेट 3 ने शेरो शायरी के साथ किया। आभार प्रदर्शन दीपक गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी खिलाडिय़ों के पालकगण एवं नगर वासी उपस्थित थे।

Related Articles