
सक्ती। सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति से शिक्षकीय सेवा के रूप में कार्य प्रारंभ करने वाले तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन महिला बाल विकास विभाग धमतरी जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ संघ लोक सेवा आयोग पीएससी की परीक्षा के माध्यम से सफलता अर्जित कर करने वाले शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत डोंगिया पोरथा के स्वर्गीय माखनलाल राठौर के सुपुत्र हरि कीर्तन राठौर का एक सडक़ दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया, हरि कीर्तन राठौर जहां विकास फाउंडेशन के सहयोगी के रूप में पीएससी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से जहां अपना मार्गदर्शन देते थे, तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश में वे काफी लोकप्रिय थे।




