
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देवएवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से सक्ती जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भाजपा के जिला मंत्री घनश्याम साहू को भाजपा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए घनश्याम साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




