छत्तीसगढ़

आत्मानंद हाईस्कूल ग्राउंड में गरबा नाईट का आयोजन 6 अक्टूबर को, नुपूर वर्मा करेंगी एंकरिंग

सक्ती। सक्ती शहर में संचालित आत्मानंद हाईस्कूल ग्राउंड में 6 अक्टूबर को गरबा नाईट का आयोजन किया जाएगा। नवरात्र के शुभ अवसर पर हाईस्कूल मैदान में सायं 7 बजे से आयोजित गरबा नाइट को लेकर नगर के युवक-युवतियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

मां महामाया दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित उक्त गरबा नाईट कार्यक्रम में नुपूर शर्मा एंकरिंग करेंगी। गरबा नाइट को लेकर रोमांच इसलिए और बढ़ गया है क्योंकि इसमें हिस्सा लेने वाले चुनिंदा प्रतिभागियों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Related Articles