छत्तीसगढ़

गांजा विक्रेता पकड़ाया, नारकोटिक्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

सकती। बाराद्वार थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डुमरपारा में छापा मारकर पुलिस ने गांजा विक्रेता को दबोच लिया। उसके पास से लगभग 6000 रूपये कीमती गांजा जब्त कर उसके विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

नाम आरोपी – संतोष कुमार सतनामी पिता धनीराम सतनामी उम्र 45 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ०ग०) है,घटना का विवरण – मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को लगातार अवैध गांजा / शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुश्री रमा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर के मार्गदशन पर दिनांक 24.09.24 को बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी संतोष कुमार सतनामी पिता धनीराम सतनामी उम्र 45 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार, जिलां सक्ती (छ०ग०) के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 600 ग्राम का मादक पदार्थ गांजा कीमति 6000/- रूपये जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर नारकोटिक्स एक्ट का सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान. न्यायालय पेश किया गया,उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजेश खलखो, उपनिरीक्षक अनवर अली, प्र.आर.मनीष राजपूत, सुरेन्द्र खाण्डेकर, चंद्रकला सोन, आर. घनश्याम पाण्डेय,. सैनिक राजेश कंवर का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles