छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सक्ती पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज, कहा- लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर हो जाइए तैयार

सक्ती। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने सक्ती पहुंचकर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने को कहा। उन्होंने केंद्र सरकार की खामियों, नाकामियों को जनता तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं को समझाईश दी।

सक्ती पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सक्ती विधानसभा के सभी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की। बैठक मे मुख्य रूप से जयसिंह अग्रवाल के साथ पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिगंबर चौबे,आनंद अग्रवाल, महबूब खान, गिरधर जैसवाल, पिंटू ठाकुर, अमित राठौर, सोनू कुरेशी, पार्षद रामसंजीवन देवांगन, युवा पार्षद रिक्की सेवक, राकेश राठौर, घनश्याम देवांगन, राजू , राहुल अग्रवाल, भुरू अग्रवाल, ईश्वर जयसवाल, प्यारे लाल, रामू, मनीष कथूरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles