छत्तीसगढ़

चंद्रहासिनी महोत्सव का प्रथम दिवस : चंद्रपुर में चैत्र नवरात्र के पाचवें दिन हुआ जसगीत सम्राट दुकालू यादव का जगराता कार्यक्रम, मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत एवं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा-माता रानी की कृपा सब पर बनी रहे

सक्ती। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं श्री चन्द्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहले दिन माँ चन्द्रहासिनी के धाम चंद्रपुर में छत्तीसगढ़ी गायक दुकालू यादव के गीतों में नगरवासी झूम उठे। पंचमी कों जसगीत की धुनों पर शेरावाली के भक्त स्कूल मैदान में जयकारा लगाते नजर आए।

स्कूल मैदान में शनिवार की रात जसगीत सम्राट दुकालू यादव का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें शहर सहित आसपास के गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी मंदिर दर्शन के बाद सम्मिलित हुए। उनके साथ विष्णु तिवारी,जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष नरेश गेवाडीन सक्ती, रश्मि गवेल, अशोक तोता आदि सम्मिलित हुए। विशिष्ट अतिथि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव भी जसगीत का आनंद लेते रहे। झूपत झूूपत आबे दाई.., तोला ओ, तोला गाड़ा गाड़ा जोहार भोले बाबा, चला चंद्रपुर जाबो के गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों संग समिति के प्रबंधक गोविन्द अग्रवाल द्वारा जगत जननी मां चंद्रहासिनी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने लोगों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि मंदिर न्यास ने नगर में इस तरह के भव्य आयोजन आयोजित कराया है। कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles