छत्तीसगढ़

सक्ती के निकुंज हार्डवेयर में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

मौके पर पहुंचे सीएमओ संजय सिंह, आग पर काबू पाने बुलाई गई फायर ब्रिगेड, नगरवासियों की मदद से बुझाई गई आग

सक्ती। नगर के अखराभाटा रोड स्थित ओम ट्राली के पीछे निकुंज हार्डवेयर में आज शाम भीषण आग लग जाने से लाखों के नुकसान का अनुमान है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था।

जानकारी के अनुसार अखराभाटा रोड स्थित ओम ट्राली के पीछे निकुंज हार्डवेयर का मालिक देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। दुकान के आसपास के लोगों ने शाम लगभग 7 बजे दुकान में आग की धुंए के साथ लपटें उठती देखी, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल दुकान संचालक श्री निकुंज को दी। जानकारी मिलने पर नगर पालिका सीएमओ संजय सिंह भी मौकास्थल पर सदल बल पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। शार्ट सर्किट की वजह से आगजनी होना बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक नगरवासियों की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया था। इस हादसे में लाखों के नुकसान होने की संभावना है।

Related Articles