छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की दबिश : शराब कोचियों पर चल रही धुआंधार कार्यवाही

सक्ती। आबकारी विभाग द्वारा चिन्हांकित स्थलों पर दबिश देकर अवैध शराब के धंधे मेंं संलिप्त कोचियों के विरूद्ध धुआंधार कार्यवाही की जा रही है।

आबकारी विभाग की शराब कोचियों पर दबिश की कार्यवाही जारी है। इस तारतम्य में दिनांक 18.09.2024 को वृत्त मालखरौदा के ग्राम सारसडोल में सियाबाई खांडे पति स्व भोजराम उम्र 69 वर्ष ग्राम सारसडोल थाना मालखरौदा के रहवासी मकान से 7 लीटर महुआ शराब बरामद होने से 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध करने की कार्यवाही की जा रही है। ग्राम मालखरौदा में नवनीत नवरंग पिता बहादुर नवरंग उम्र 28 वर्ष ग्राम मालखरौदा थाना मालखरौदा के संज्ञान आधिपत्य से उसके रहवासी मकान से 6 लीटर महुआ शराब बरामद होने से 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आब. उप निरी. घनश्याम प्रधान, आब. आर. रघुनाथ पैकरा, संजीव भगत, आबकारी स्टाफ परसराम कहरा, भारती यादव व वाहन चालक कमलेश यादव का योगदान रहा।

Related Articles