सक्ती जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेनका जायसवाल के निवास पहुंचे डॉ. महंत, दोपहर के भोज का हुआ आयोजन


सक्ती। सक्ती जिले की तीनों विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक मेेंं शामिल होने से पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने तुर्रीधाम पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की। इसके उपरांत वे सांसद ज्योत्सना महंत के साथ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेनका जायसवाल के घर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।


मेनका जायसवाल को महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. महंत ने उन्हें बधाई दी तथा उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उनके निवास पर दोपहर के भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. महंत के साथ सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के अलावा पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, सूरज महंत, विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, गुलजार सिंह जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ब्लाक अध्यक्ष गण कुशल कश्यप नन्द कुमार चन्द्रा कन्हैया कवर दिगम्बर चौबे कुसुमलता अजगले, आनंद अग्रवाल नरेश गेवाडीन रीना गेवा डीन गीता देवांगन कौशिल्या कमलेश महबूब खान अमित राठौर गिरधर जायसवाल पिंटु ठाकुर बलराम चन्द्रा रश्मि गवेल उगेंद अग्रवाल अमीर अग्रवाल बलराम पांडेय सुदेश शर्मा प्यारे लाल पटेल धनेश्वर जायसवाल हेमू सोनी रन साय बरेठ सुरेष डेसेल हेमंत डड़सेना धनी राम महन्त घनश्याम देवांगन राकेश राठौड़ अंजू राठौर राजेश लहरे राजेष शर्मा अशोक यादव लव सोनी सुरेश देवांगन लाला सोनी विजय बहादुर मन्नू डड़सेना समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।




