छत्तीसगढ़

उप पंजीयक कार्यालय सक्ती के दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प वेंडर 18 सितम्बर से रहेंगे दो दिवसीय हड़ताल पर, जिला पंजीयक को सौंपा ज्ञापन

सक्ती। छग दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर संघ के आह्वान पर उप पंजीयक कार्यालय सक्ती में कार्यरत दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प लेखक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 18 सितंबर से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में उन्होंने जिला पंजीयक कार्यालय में सक्ती में एक ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडरों के द्वारा उनके कार्य के संबंध में अनुचित निर्णय विभागीय मंत्री द्वारा लिए जाने से उनके इस पेशे में भविष्य में होने वाली रूकावटों के चलते दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर संघ रायपुर के आह्वान पर 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक दो दिवसीय हड़ताल किया जाएगा। इस दौरान उनके द्वारा कामकाज पूरी तरह ठप्प किए जाने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles