
आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने लगाया जा रहा जनसमस्या निवारण शिविर
सक्ती। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के उद्देश्य से 12 जुलाई 2024 से 27 दिसम्बर 2024 तक जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय शिविर अंतर्गत कल विकासखंड मालखरौदा के हायर सेकण्ड्री स्कूल आमनदुला में शिविर आयोजित है l कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा समस्त जिलेवासियों से उक्त शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की गई है l
कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा विभिन्न विकासखंड के निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभाग प्रमुख को शिविर पर स्वयं उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




