छत्तीसगढ़

देवांगन कल्याण समाज की जिला कार्यकारिणी भंग

सक्ती। देवांगन कल्याण समाज की बैठक में जिले की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। स्थानीय संस्कार भवन में आयोजित जिला देवांगन कल्याण समाज की बैठक उपरांत उक्त निर्णय लिया गया।

जिला देवांगन कल्याण समाज जिला सक्ती का गठन 15 सितम्बर 2023 को हुआ था। गठन के पश्चात अब तक अध्यक्ष गोविन्द देवांगन के द्वारा एक भी मीटिंग नहीं ली गई, जिसे लेकर 20 अप्रैल 2024 दिन शनिवार को 11.00 बजे संस्कार भवन में बैठक बुलाई गई। यहां पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल नहीं बन पाने के बाद जिला देवांगन कल्याण समाज की जिला इकाई को भंग करने का प्रस्ताव पारित हुआ। अब नये सिरे से प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के पदाधिकारियों के आदेशानुसार जिला देवांगन कल्याण समाज जिला सक्ती का गठन किया जावेगा।

प्रदेश सलाहकार लोमश देवांगन, प्रदेश कार्यकारिणी महेन्द्र देवांगन, जिला संरक्षक रोशन देवांगन के द्वारा जिला इकाई भंग किए जाने की जानकारी देवांगन कल्याण समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन एवं महासचिव परस देवांगन को भेज दी गई है।

Related Articles