छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत 22 अप्रैल को लेंगे कोरबा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की आवश्यक बैठक

चुनावी तैयारियों को गति देने बनाई जाएगी ठोस रणनीति

सक्ती। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विगत दिनों बनाई गई कोरबा लोकसभा क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति के लगभग ढाई सौ सदस्यों की एक आवश्यक बैठक 22 अप्रैल सोमवार को सुबह 10 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आहूत की है। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत के साथ ही कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के अलावा कोरबा जिले से संबंधित आयोग/ मंडल के पूर्व सदस्य,प्रदेश के पदाधिकारी, जिला, जनपद, नगरीय निकायों के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को भी बुलाया गया है। 22 अप्रैल को होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में आने वाले चुनाव को लेकर जहां ठोस रणनीति बनाई जाएगी तो वहीं प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस पार्टी की टीम तैयार करने की दिशा में भी निर्णय लिया जाएगा एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने चुनाव संचालन समिति सहित बैठक में अपेक्षित सभी सम्माननीय सदस्यों को आवश्यक रूप से पहुंचने की भी अपील की।

कोरबा लोकसभा क्षेत्र में दूसरी बार कांग्रेस का परचम लहराने के लिए तैयार कांग्रेस पार्टी ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारियों को गति देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योत्सना महंत जहां दूसरी बार कोरबा लोकसभा क्षेत्र से सांसद पद की प्रत्याशी हैं।

Related Articles