विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जेल भरो आंदोलन के लिए सडक़ पर उतरे जिले के कांग्रेसी

‘‘हम सब देवेंद्र यादव हैं, हमें भी गिरफ्तार करो’’ कहते हुए नगर के कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी, विष्णुदेव सरकार के विरोध में लगाए जमकर नारे
सक्ती। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश भर में युवा कांग्रेस के नेता जेल भरो आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर आए। राज्य के सभी जिला मुख्यालय में विधायक देवेंद्र यादव पक्ष में कांग्रेस पार्टी कार्यक्रम आयोजित कर रही है और देवेंद्र यादव और साथियों को रिहा करने की मांग कर रही है। इसी क्रम में शक्ति जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 25 अगस्त रविवार को जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें जिले के वरिष्ठ एवं सैकड़ो युवा कांग्रेसी शामिल हुए और विष्णु देव सरकार के विरोध में जोरदार नारे लगा कर हम सब देवेंद्र यादव हैं हमें भी गिरफ्तार करो.. कहते हुए ..नगर के अग्रसेन चौक में अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन भारी संख्या में उपस्थित था और आंदोलन करने वालों पर नजरे जमाए हुए था। गिरफ्तारी के समय जब सभी कांग्रेसी जेल भरो आंदोलन के तहत कचहरी चौक से पुलिस थाना के मेंन गेट पर पहुंचे वहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा मेन गेट को बंद कर सभी आंदोलनकारी को वही बलपूर्वक रोका गया और कुछ देर के बाद तहसीलदार की उपस्थिति में मौके पर ही जेल भरो आंदोलन में शामिल सभी कांग्रेसियों को रिहा किया गया ।
जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम के पूर्व सभी कांग्रेसी स्थानीय विश्रामगृह में एकत्र हुए और वहीं से बैनर झंडे के साथ सभी कांग्रेसी पैदल भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए अग्रसेन चौक में एकत्र हुए। अग्रसेन चौक पर ही वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सतनामी समाज की मुख्य आवाज बने विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे एवं विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा सहित निर्दोष सतनामी युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेजने के विरोध में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि विधायक देवेंद्र यादव निर्दोष है उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है फिर भी उन्हें और उनके साथियों को बिना कोई सबूत के 20-20 धारा लगाकर गिरफ्तार किया गया है। विष्णु देव सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए गिरफ्तार कर रही है। देवेंद्र यादव निर्दोष है हम भी सब निर्दोष हैं हमें भी जेल में डाला जाए विष्णु देव सरकार समाज को जबरन परेशान कर रही है साथ ही समाज को निचा दिखाने का काम कर रही है लेकिन यह समाज झुकाने वाला नहीं है हम सब देवेंद्र यादव के साथ हैं । कार्यक्रम में चैन सिंह सामने ने भी संबोधित करते हुए कहा कि निर्दोष और बेगुनाह व्यक्तियो को जेल में डाला गया है विष्णु देव साय होश में आओज्मोदी सरकार होश में आओ ..दादागिरी नहीं चलेगी.. कहते हुए भाजपा सरकार की निंदा की है ।
कार्यक्रम में प्रभारी मोहिनी साहू ने भी संबोधित किया। जेल भरो आंदोलन में सभी एक साथ नारा लगाते हुए पुलिस थाना के मेन गेट पर भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए पहुंचे यहीं पर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया और उन्हें गिरफ्तार कर रिहा किया गया द्य आंदोलन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सुंदर अग्रवाल, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, घनश्याम पांडेय, चैन सिंह सामले,गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, लाला सोनी, लोकेश पांडेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मेनका जायसवाल कलावती सांडे (उपाध्यक्ष), पार्षद श्रीमती चांदनी सहिस, कौशल्या कमलेश, श्रीमती विजया जायसवाल, विभा यादव, सीमा, पुष्पलता पाण्डेय,पुष्पांजलि सिदार, सहित शक्ति जिले के अंतर्गत जैजैपुर, डभरा, चंद्रपुर,अडभार,मालखरौदा, क्षेत्र के युवा कांग्रेसी सैकड़ो की संख्या में जेल भरो आंदोलन में शामिल रहे । इस मौके पर जिले की एडिशनल एसपी रमा पटेल,डीएसपी चंद्रहास,एसडीओपी मनीष कुंवर,शक्ति थाना प्रभारी बृजेश तिवारी, यातायात थाना प्रभारी कमल किशोर महतो ,सुरेंद्र सिंह सहित रक्षित केंद्र शक्ति मे पदस्थ निरीक्षक, सहायक निरीक्षक, पुलिस विभाग में पदस्थ अन्य अधिकारी कर्मचारी अधीक संख्या में उपस्थित रहे।




