छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शिव ड़हरिया के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने किया धुआंधार प्रचार-प्रसार, मतदाताओं को न्याय योजना की गारंटी से करा रहे अवगत

सक्ती/जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शिव ड़हरिया को प्रचंड मतों से विजयी बनाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिगुल फूंकते हुए प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। जनसंपर्क पर निकले कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जाकर आम मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को अपना आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की गई, साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने पर युवा, नारी एवं किसानों को न्याय योजना की गारंटी से अवगत कराया गया।

जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि नारी न्याय गारंटी योजना से हर परिवार की एक महिला को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए देने की कांग्रेस पार्टी ने गारंटी दी है। कांग्रेस महिलाओं को 5 ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा।

महालक्ष्मी : सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी।
आधी आबादी, पूरा हक़ : केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी।
शक्ति का सम्मान : आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी।
अधिकार मैत्री : सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे।
सावित्री बाई फुले छात्रावास : देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर जि़ले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने जनसंपर्क के दौरान आम मतदाताओं को बताया कि कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है। यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहा है।

कांग्रेसी कार्यकर्ता डोर टू डोर कर रहे जनसंपर्क

प्रदेश में जहां चुनाव का शंखनाद हो चुका है वहीं जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तिथि भी काफी करीब है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिव डहरिया ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है, साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ता भी अपने अपने बूथ में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिव डहरिया के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
सक्तीनगर सहित जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य सडक़ मार्ग की दुकानों एवं घरों में जाकर जनसंपर्क किया और अभियान चलाते हुए पार्टी के पक्ष में वोट डालने का भी निवेदन किया। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में जोर शोर से प्रचार प्रसार किया गया। गंाव के सभी वर्ग के मतदाताओं ने भी लोकसभा चुनाव में भरपूर समर्थन देने का वादा भी किया।

कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया के समर्थन में सैकड़ों युवा कांग्रेस में शामिल

जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया के समर्थन में बड़ी संख्या में युवाजन कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कांग्र्रेस प्रत्याशी के कार्यों तथा कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क व संवाद से प्रभावित होकर इन्होंने कांग्रेस में प्रवेश कर निष्ठा जाहिर की है।

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया ने कहा कि मैं आप लोगों के बिना लड़ नहीं सकता, आप लोगों का बड़ा योगदान है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। आप लोगों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोग हमसे जुड़ रहे हैं और पक्ष में वातावरण बन रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए देने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles