छत्तीसगढ़

जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया नामांकन दाखिल : जनसभा में उमड़ा सैलाब, कई दिग्गज कांग्रेस नेता हुए शामिल

सक्ती। जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर जांजगीर के कचहरी चौक में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी डॉक्टर शिवकुमार डहरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में सरकार बनाने जा रही है एवं पिछले 10 सालों में देश की जनता ने एनडीए गठबंधन वाली सरकार को तथा उसके कार्यों को देखा है एवं पूरे देश में आज महंगाई चरम सीमा पर है, हर वर्ग परेशान है,तथा सरकार केवल बड़े-बड़े वायदे करती है किंतु धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भी विशाल आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के साथ है और जनता के कल्याण के लिए यह पार्टी काम करती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश की सर्वोच्च संसद का चुनाव है। इस चुनाव में हमें कांग्रेस पार्टी को जिताना है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी का ख्याल करती है एवं सबके कल्याण के लिए योजनाएं बनाती है, वहीं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

इस नामांकन रैली एवं सभा में हजारों की संख्या में संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्र से लोग पहुंचे थे एवं कार्यकर्ताओं का भारी जुनून देखा गया। भीषण गर्मी के बावजूद लोग खुले आसमान के नीचे ही अपने नेता को समर्थन में खड़े रहे।

Related Articles