छत्तीसगढ़

बाराद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब सहित कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

सक्ती/बाराद्वार। सक्ती विधानसभा के बाराद्वार में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमे कार्यकर्ता एवं आम नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि 2023 का विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का बचाने का चुनाव था क्योकि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही थी, कांग्रेस सरकार मे प्रदेश मे भ्रष्टाचार इतनी चरम पर था कि चावल कोयला शराब घोटाला गोबर घोटाला ऐसे कोई घोटाला नही बचा था जो कांग्रेस पार्टी ने नही किया आज आप सभी की बदौलत छत्तीसगढ सुरक्षित बच गया और उसके बाद मोदी की गारंटी शुरू हो गई और सभी गारंटी केवल तीन महीने में पूरी हो गई । 2014 के पहले भारत की अर्थव्यवस्था बेहाल थी लेकिन दस साल मे ही भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। मोदी जी का संकल्प है यदि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो भारत देश 2028 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने शिव डहरिया पर हमला करते हुए कहा कि वे सतनामी समाज के युवा का अपमान भूपेश बघेल के द्वारा करते हुए देख चुप थे उन्होने अपने पद पर रहते हुए कभी कोई विकास का काम नही किया।

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अनुज शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सनातनियों की चिन्ता करने वाली कोई पार्टी है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। 500 साल के इन्तजार के बाद भगवान रामलला को उसके स्थान पर उसके मंदिर पर विराजने वाली कोई पार्टी है वो भारतीय जनता पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी देश में इसलिए सरकार में आनी चाहिए क्योकि इन्होने धारा 370 खत्म किया, महतारी वंदन के तहत महिलाओं के खाते मे एक हजार देने के वादे को निभाया, मोदी की गारंटी किसानों की अंतर की राशि किसानों के खाते में जब केंद्र में राजीव गांधी की सरकार थी कहते थे केंद्र से एक रुपया भेजते है 15 पैसा हितग्राही तक पहुंचता है। आज केंद्र में भाजपा के नरेंद्र मोदी की सरकार है वहा से पूरा पैसा भेजते है, पूरा का पूरा खाता में आ जाता है जब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार थी 500 देने का वादा किया एक रुपया भी नहीं दिया। नौकरी देने का वादा किया नही दिया। शिव डहरिया को पिछली बार दो लाख वोट से हराए थे इस बार भी उसको हराना है। छत्तीसगढ़ में मंत्री थे बिना कमीशन कोई काम नही किया। कांग्रेस सरकार में रहकर एक सी सी रोड तक नही बनाया बल्कि कांग्रेस शीशी (शराब)का घोटाला किया। गोबर घोटाला, पीएससी घोटाला एवम महादेव सट्टा घोटाला किया गया।

मंच से संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आप उपस्थित भाई बहीनी सियान मितान से आशीर्वाद मांगती हूं। आप सभी को कमल के फूल में वोट देना है फिर इस बार मोदी जी को दुबारा प्रधान मंत्री बनाना है।

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल, संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधर गुप्ता, रामावतार अग्रवाल, लोकसभा संयोजक कृष्णकांत चंद्रा, सहसंयोजक डॉ. खिलावन साहू, सांसद प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल, रमेश सिंघानिया, रामनरेश यादव हेतराम देवांगन मांगेराम अग्रवाल कृष्ण कुमार देवांगन, भुवन भास्कर यादव अन्नपूर्णा राठौर, मंडल अध्यक्ष गण संतोष राठौर अनुप अग्रवाल प्रेम पटेल प्रभाष सिंह ठाकुर, उमा राजेन्द्र राठौर, चूड़ामणी राठौर, राजा धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, राजेश राठौर, धीरेन्द्र खुंटे, प्रशांत सिंह ठाकुर, लोकसभा मीडिया प्रभारी राम त्रिपाठी, धनंजय नामदेव, नारायण राठौर, परसन राठौर, अरूण शर्मा, सोम प्रकाश कंवर, चेतन साहू, अभिषेक शर्मा, अमन डालमिया, राजा सोनी, पुष्पेंद्रि कसेरा, आशा साव, रीता पटेल, अनिता गोपाल, उषा साहू, आदित्य अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles