छत्तीसगढ़

जे.एल.एन.डिग्री कालेज सक्ती में मनाया गया दीक्षारंभ समारोह, नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर प्राध्यापकों ने किया स्वागत

सक्ती। स्थानीय जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती में 05 अगस्त को छत्तीसगढ उच्च शिक्षा विभाग रायपुर के निर्देश पर दीक्षारंभ समारोह 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सक्ती की पार्षद वार्ड क्रमांक 03 एवं भाजपा जिला मंत्री सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रुप मे सक्ती शिक्षण समिति के वरिष्ठ सचिव रोहिताश्वचंद दोहरे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा ने किया। कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर प्राध्यापकों ने स्वागत किया एवं उन्हे शुभकामनाएं दी।

आयोजित समारोह में पालकों की ओर से श्रीमती भूपेंदरी कसेरा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का स्वागत करते हुए नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 से एन.ई.पी. के क्रियान्वयन के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं पालको को जानकारी दी एवं बताया कि इस क्षेत्र मे एन.एस.एस. 1969 मे प्रारंभ किया गया जो आज तक अनवरत जारी है। जिसका लाभ छात्र/छात्राए ले सकते है।
मुख्य अतिथि सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रोहिताश्वचंद दोहरे ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावको को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य मे क्रियांन्वित एनईपी 2020 एक प्रशंसनीय पहल है जिसके लागू होने पर निश्चित रुप से राज्य मे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार एवं छात्रो के व्यक्तित्व में निखार आयेगा।

कार्यक्रम का संचालन एनईपी के संयोजक डॉ. देवेन्द्र शुक्ला ने किया। डॉ शुक्ला ने एनईपी के संदर्भ मे छात्र/छात्राओ को विस्तृत जानकारी दी। अंत मे महाविद्यालय के प्राध्यापक अजित जॉन ने अतिथियो एवं अभिभावको का महाविद्यालय परिवार की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित की इस दिन को यादगार बनाने के लिए प्राचार्य, अतिथियों, प्राध्यापको, कर्मचारियों, अभिभावको एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रागंण मे पौधा लगाकर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियो एवं छात्र-छात्राओ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles