छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की ली बैठक

सक्ती। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 प्रयोजनार्थ मतदान केन्द्रो की आवश्यक व्यवस्थाए एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रो में आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा आज सेक्टर अधिकारियो की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सेक्टर अधिकारियों से उन्हें आबंटित मतदान केंद्रों के भौतिक स्थिति सहित अन्य आवश्यक जानकारी विस्तारपूर्वक ली गई।

आगामी लोकसभा आम निर्वाचन हेतु कार्ययोजना के अन्तर्गत सेक्टर ऑफिसरों को नियुक्त किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अति क्रिटिकल मतदान केंद्रों की जांच एवं निर्धारण के लिए सेक्टर अधिकारियों को संबंधित मतदान केंद्रों के कैचमेंट एरिया का दौरा करके वल्नेरेबल क्षेत्रों-समुदायों की पहचान और सूचना तंत्र मजबूत बनाने के संबंध में जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही बैठक में सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन प्लान के अनुसार कार्य संपादित करने, निर्वाचन प्रक्रिया में बदलाव किए गए नए तकनीक की जानकारी से अवगत होने और सेक्टर ऑफिसर मार्गदर्शिका का पालन करने कहा गया।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण सोम, तीनों विधानसभा के समस्त सेक्टर ऑफिसर, निर्वाचन पर्यवेक्षक राधेश्याम साहू सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles