श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 में बच्चे कर रहे अपनी कला, कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन, त्रिशा ने शिव तांडव स्त्रोत सुनाकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध


सक्ती। श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 के अवसर पर विविध प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। हटरी धर्मशाला सक्ती में बच्चों के लिए ‘दादी पोती एक्ट ’ प्रतिस्पर्धा में आज बच्चों ने अपनी अद्भुत कला और कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों बांधे रखा, वहीं त्रिशा ने शिव तांडव स्त्रोत के मंत्र जटा टवी गलज्जलप्रवाह.. सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


सक्ती में श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 में अग्रवाल सभा सक्ती, श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति सक्ती एवं अग्रवाल महिला मंडल समिति सक्ती के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी रिंकु, मीना, सारिका, सरोज, मीनू के कुशल नेतृत्व में सायं 4 बजे से सथिया छाबड़ी मांडना प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें 15 वर्गसेन्टीमीटर साइज के चार्ट पेपर को एक घंटे में जलवा का सथिया, छाबड़ी, गोबर व अन्य चीजों से सजाना था। इस प्रतिस्पर्धा में 7 महिलाओं ने भाग लिया।
इसी तरह दादी पोती एक्ट प्रतिस्पर्धा में 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों ने एक से एक हुनर दिखाते हुए अपना प्रदर्शन किया जिसमें उर्मिला(दादी) त्रिशा (पोती) ने बहुत सुंदर एक्ट किया, वहीं त्रिशा ने शिव तांडव स्त्रोत के मंत्र जटा टवी गलज्जलप्रवाह पवितस्थले को सुनाकर श्रोताओं को अपनी और आकर्षित कर लिया। उसी प्रकार सभी प्रतिभागियों ने एक से बढक़र एक परफॉर्मेंस दिया जिससे वहां उपस्थित अग्रवाल समाज की महिलाओं का मन खुशी से प्रफुल्लित हो उठा।




