छत्तीसगढ़

छग कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से भेंट कर चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सक्ती/जैजैपुर। छग कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन संघ के द्वारा आज अपनी चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जैजैपुर विधायक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए, साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाए। भाजपा घोषणा पत्र अनुसार प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए. केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए. भाजपा घोषणा पत्र अनुसार मध्यप्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए.

विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव के समय मोदी की गारंटी के तहत भाजपा ने घोषणा पत्र में तृतीय वर्ग के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता 100 दिन के भीतर देने की घोषणा की थी, लेकिन आज 8 माह बीत जाने के बाद भी मांग को पूरी नहीं की गई है. इससे कर्मचारी लगातार प्रदर्शन करने रहे है, जिससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार को कर्मचारियों की मांग से कोई सरोकार नही ंहै, इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles