छत्तीसगढ़

धारदार हथियार से कर दी बछड़े की हत्या, आरोपी गिरफ्तार : गौ मांस विक्रय का पहले भी लग चुका है आरोप बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपारा की घटना

बाराद्वार। घर के सामने चारा चर रहे एक बछड़े की धारदार हथियार से हत्या करने वाले युवक के विरूद्ध पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से गौवंश का मांस, मुन्डी, हड्डी, खुर एवं काटने का लोहे का कत्ता भी बरामद कर लिया गया है।

बुधेश दिवाकर

जानकारी के अनुसार बाराद्वार के डूमरपारा में बुधेश दिवाकर, 29 वर्ष, उर्फ शेर सिंह पिता मूलचंद दिवाकर ने अपने घर के सामने चर रहे एक बछड़े पर धारदार हथियार (लोहे का गत्ता) से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद दीपक ठाकुर ने इसकी सूचना थाने में दी और युवक के खिलाफ अपराध करने आवेदन दिया। आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

गौ सेवा समिति के सदस्यों ने की आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

गौ सेवा समिति के सदस्य एवं जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय राजपूत सेना सिंह करणी गिरधर, युवराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, हितू गुलशन पटेल, साहू, समीर वस्त्रकार, रवि पाल, भावेश वस्त्रकार, सोम सिंह, प्रशांत सिंह, शेखर पाल, शनि केंवट, नीतिन मांझी और अक्की पटेल ने इस मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की, क्योंकि इसके पूर्व भी आरोपी पर गौ मांस विक्रय के आरोप लग चुके हैं।

एसपी ने लिया तत्काल एक्शन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका सुश्री रमा पटेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में 5 जुलाई को आरोपी बुधेश दिवाकर के घर से पुलिस ने गोवंश का मांस, मुन्डी ,हड्डी, खुर एवं काटने का लोहे का बरामद कर लिया। आरोपी के विरूद्ध धारा 4,5,10 छ.ग. कृषिक पशु परीरक्षण अधि. 2004 के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान. न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles