Breaking news….डॉ महंत के गढ़ में आएगा भयंकर राजनैतिक भूचाल…कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ेंगे राजा धर्मेद्र बहादुर और आनंद अग्रवाल? विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल ने किया खंडन. .. कहा मैं महंत जी का कट्टर समर्थक…
शक्ति. सोसल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पूर्व शक्ति विधानसभा क्षेत्र से दिग्गज कांग्रेस नेताओं द्वारा जल्द भाजपा का दामन थामने की खबर आ रही है. इन नेताओं में राजा रायबहादुर सिंह और विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल का नाम टॉप लिस्ट में है.
सूत्रों के मुताबिक दोनों ही दिग्गज एवं प्रभावशाली कांग्रेस नेता इन दिनों लोकसभा चुनाव के पूर्व बीजेपी में जाने को उत्साहित नजर आ रहे हैं . यदि ऐसा होता है तो शक्ति जिले में कांग्रेस का राजनैतिक समीकरण बिगड़ सकता है.
इनके साथ साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश कर सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो आने वाले समय में यह सकती विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की राजनैतिक बुनियाद को हिलाकर रख देगा और फिर नेता प्रतिपक्ष एवं दिग्गज कांग्रेस नेता डॉ महंत के गढ़ को ढहने से कोई नहीं रोक पायेगा? शक्ति नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विगत दिनों डॉ महंत ने अपनी जिस सूझबूझ और दूरदर्शिता का परिचय दिया था. . उसे इस बार भी वे बरक़रार रख पाते हैं… यह देखना अभी बाकी है.
- इधर विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल ने खबरों का खंडन करते हुए कहा की मैं डॉ महंत का कट्टर समर्थक हूँ और उनके नेतृत्व में मैं अंतिम दम तक कॉग्रेस पार्टी में रहकर जनता की सेवा करता रहूँगा.
जल्द मिलेंगे विस्तृत समाचार के साथ … तब तक शुभ रात्रि. . .




