छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने बुधवारी बाजार में लगाई नमो युवा चौपाल, चिराग के नेतृत्व में भाजयुमो नगर मंडल का आयोजन, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े भी हुईं शामिल

सक्ती। 17 अप्रैल को रामनवमी के पावन पर्व पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय सक्ती शहर के बुधवारी बाजार क्षेत्र में नमो युवा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के प्रभारी चिराग अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जहां साप्ताहिक बुधवारी बाजार होने के कारण हजारों की संख्या में लोग इस बाजार में आए वही कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े भी पहुंची।

नमो युवा चौपाल में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की ओर ले जा रहे हैं तथा हम सभी को आने वाले 7 मई को भी ऐसी सरकार को फिर से चुनना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल के प्रभारी एवं जिले के उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कहा कि नमो युवा चौपाल के माध्यम से आज युवा मोर्चा द्वारा जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को मोदी जी के कार्यों से अवगत कराया जा रहा है। जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लोकेश साहू के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। नमो युवा चौपाल के दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने लोगों को रामनवमी पर्व की भी शुभकामनाएं दी।

मंडल प्रभारियों की हुई नियुक्ति

भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के अध्यक्ष लोकेश साहू ने सक्ती जिले के सभी मंडलों में मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिसमें शक्ति नगर मंडल प्रभारी चिराग अग्रवाल, सक्ती ग्रामीण मंडल अभिषेक शर्मा, बाराद्वार मंडल प्रकाश साहू,सारागांव मंडल राजकमल राठौर,जैजैपुर मंडल उमेश कुर्रे, भोथिया मंडल तरुण चंद्रा, हसौद मंडल शिवम जायसवाल, बम्हनीनडीह मंडल धन्नु डनसेना, छपोरा मंडल लोकेश साहू, अड़भार मंडल श्याम नायक, मालखरौदा मंडल हितेश चंद्रा,डभरा मंडल रवि पटेल, कोटमी मंडल खेमेन्द्र नायक एवं चंद्रपुर मंडल के प्रभारी आलोक पटेल होंगे।

Related Articles