छत्तीसगढ़

भाजपा का विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम संपन्न

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में 15 जुलाई को मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया। सर्व प्रथम उपस्थित अतिथियों ने भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर मतदाताओं का अभिनंदन एवम आभार करने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश भर में मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम रखा गया है। इसी कड़ी में 15 जुलाई को सक्ती के सामुदायिक भवन में भाजपा का विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल विशिष्ठ अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सक्ती जिला प्रभारी गुरुपाल पूर्व नगरपालिका विधायक गुरुपाल भल्ला सक्ती विधानसभा प्रभारी विकाश केडिया पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका रामावतार अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल,संजय रामचंद्र जिला महामंत्री घनश्याम साहू कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव सहित मंडल अध्यक्ष अनूपअग्रवाल,प्रेमपटेल, संतोष राठौर प्रभास सिंह भुवन भास्कर यादव जिला मंत्री अन्नपूर्णा राठौर भुवन भास्कर यादव जनपद अध्यक्ष सक्ती राजेश राठौर उपस्थित रहे ।

कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत एवं संगठन के मार्गदर्शन से लोकसभा जांजगीर चांपा में जीत हुई है आप सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि मैं उपस्थित कार्यकर्ता एवं मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से चुनाव के समय की परिस्थितियों को लेकर केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओ के मेहनत पर भरोसा जताया।

अपने उद्बोधन में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने देवतुल्य मतदाता एवं कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया, जीत का श्रेय मतदाता एवम कार्यकर्ता को दिया, साथ ही सदा उनके साथ होने का एवं आशा अनुरूप क्षेत्र विकास किए जाने का विश्वास दिलाया । पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही जीत सुनिश्चित हुआ। उन्होंने उपस्थित मतदाताओं कार्यकर्ताओ के प्रति आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया।

जिले के प्रभारी गुरुपाल भल्ला ने कहा केंद्रीय नेतृत्व ने हमे योग्य महिला प्रत्याशी दिया जो मिलनसार एवम मृदुभाषी है साथ ही कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की कठिन परिश्रम से ही जीत हुई है सबको धन्यवाद एवं सबका आभार वयक्त करता हूं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र का यज्ञ था जिसमें हम सभी ने आहुति दी। लोकसभा जांजगीर का चुनाव कठिन था आठ विधायक कांग्रेस के थे। चुनाव में चुनौती बहुत थी, कार्यकर्ताओ के परिश्रम के बल पर हमने चुनाव जीता। जनता ने जिस कसौटी पर हमे कसा है उस पर हमे खरा उतरना है । इस चुनाव में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ा परिश्रम किया यह जीत कार्यकर्ताओ की जीत है।

कार्यक्रम में भाजपा सक्ती जिला पदाधिकारी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिला मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी, सोशल मीडिया आई टी सेल के प्रभारी, मोर्चा एवम प्रकोष्ठ के प्रभारी और कार्यकर्ता, सभी मंडल के महामंत्री गण, जिला एवं मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी, अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ मतदाता उपस्थित रहे।

Related Articles