छत्तीसगढ़

सारागांव में बीजेपी ने दिखाए आक्रामक तेवर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने घेरा महंत का गृह निवास, पुलिस ने भांजी लाठियां

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, नेता प्रतिपक्ष का किया पुतला दहन

सक्ती। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की नामांकन सभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती के विधायक डॉ चरण दास महंत द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है, भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती जिले के कार्यकर्ताओं ने जहां 5 अप्रैल को महंत के गृह निवास सारागांव में जोरदार रैली निकाल कर उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनके गृह निवास को घेरने का प्रयास किया तथा धरने पर बैठ गए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी बैरिकेट्स तोड़ते हुए महंत के घर के बाहर लगे दरवाजे को तोडऩे का प्रयास किया वहीं पुलिस प्रशासन ने भी जमकर लाठियां भांजी।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डॉ. महंत द्वारा मोदी पर दिए गए बयान को स्तरहीन बयान बताते हुए जमकर आलोचना की तथा युवाओं में भारी आक्रोश देखा गया। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष, चरणदास महंत के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को लेकर राजनांदगांव में गलत जुबानी लाठी मार सिर फुटौव्वल बयान के विरोध में 3 अप्रेल की शाम 6 बजे, जिला मुख्यालय सक्ती के अग्रसेन चौराहा पर उपस्थित होकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध में चरणदास मुर्दाबाद के नारेबाजी, कर नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री घनश्याम साहू, वरिष्ठ नेता रामअवतार अग्रवाल, ऋषि गोयल, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, गोविंद देवांगन, पहलवान दास महंत, नटवर सिदार और प्रमेन्द्र सिंह, राजा धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार गबेल, दीपक गुप्ता, मनोज सोनी, राजा सोनी, संजय, कमलेश, योगेश साहू, सूर्य प्रकाश गुप्ता, मोहन साहू,मनोज जायसवाल, आदित्य, नुतेश साहू, मनोज सिसोदिया, उदय वर्मा, संतोष साहू समेत भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles