छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत, उप मुख्यमंत्री ने ली कोर ग्रुप एवं चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन, दिया जीत का मूलमंत्र

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला सकती द्वारा कहचरी चौक सकती में भव्य स्वागत किया गया
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला सकती द्वारा कहचरी चौक सकती में भव्य स्वागत किया गया

सक्ती। सक्ती नगर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने चुनाव कार्यालय चंद्रा भवन में भाजपा की प्रबंधन समिति एवं कोर ग्रुप की बैठक ली। गृहमंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का अग्रसेन चौक पर आतिशबाजी कर एवं फूलमाला, गमछा से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हार्दिक स्वागत किया। इसके उपरांत भाजपा कार्यालय चंद्रा भवन पहुंचने पर जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने फूल माला व गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा की। इसके पूर्व उन्होंने भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बैठक को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बोध होना चाहिए एवं लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने दायित्व के अनुसार सशक्त भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक करके वार्तालाप कर उनके कार्यों के बारे में जाना एवं उन्हें अपना सुझाव दिए कि आगे किस तरह से कार्य करके हमें भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के सपने को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ में 400 पार के लक्ष्य को पूरा करके हमें दिखाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए जीत का मंत्र दिया। उन्होंने सांसद प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगडे को भारी मतो से विजयी बनाकर मोदी जी को पुन: देश का प्रधान मंत्री बनाने का आव्हान किया।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला सकती द्वारा कहचरी चौक सकती में भव्य स्वागत किया गया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सक्ती जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक कृष्णकांत चंद्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, सहसंयोजक पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, रामावतार अग्रवाल, विद्या सिदार, संयोगिता सिंह जूदेव, रूपा सिंहदेव मांगेराम अग्रवाल भूषण चंद्रा अमृतलाल साहू संजय रामचंद्र रमेश सिंघानिया कवि वर्मा रामनरेश यादव हेतराम देवांगन घनश्याम साहू नेतराम चंद्रा जैजैपुर नगरपालिका अध्यक्ष सोनसाय देवांगन हेतराम देवांगन संतोष राठौर रंजन सिन्हा टिकेंद्र बनाफर दिनेश बरेठ संतोष जब्बल प्रभाससिंह ठाकुर दीपक ठाकुर अंकित अग्रवाल लोकेश साहू अभिषेक शर्मा चिराग अग्रवाल अरुण शर्मा रोशन राठौर सहित सक्ती विधानसभा चंद्रपुर विधान सभा एवम जैजैपुर विधान सभा के चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यगण, पूर्व विधायक केशव चंद्रा चूड़ामणि राठौर जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर राजा धर्मेंद्र सिंह चोलेश्चर चंद्राकर एवं भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव नारायण प्रसाद राठौर परसन राठौर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles