छत्तीसगढ़

प्रदेश की भाजपा सरकार बेलगाम, महंगाई से जूझ रही जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं : कांग्रेस

अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर चल रही सरकार : श्याम सुंदर अग्रवाल

सक्ती। प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा सीमेंट की कीमत में की गई बढ़ोतरी के विरोध में नगर पालिका के सामने आंदोलन का आयोजन किया गया था जिला कॉग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने कहा कि सीमेंट के दाम में बढ़ोतरी गलत है। सरकार मनमाने तरीके से कीमतें बढ़ा रही है न तो कच्चे माल की कीमतों में बृद्धि हुई हैं और न बिजली डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई हैं फिर भी पता नहीं क्यो सरकार ने सीमेंट के दाम में वृद्धि कर दी।

जिला किसान कॉग्रेस के अध्यक्ष साधेश्वर गवेल ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार बेलगाम हो गई हैं जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं देश पहले से महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही हैं जिला कॉग्रेस के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि अंधेर नगरी चौपट राजा के तर्ज पर सरकार चल रही हैं सीमेंट की कीमत सीधा पचास रुपये बढाकर किसको लाभ देना चाहती है। स्पष्ट करें सरकार में पहले से ही नौकरशाही भी लगाम है सरकार किसी के नियंत्रण में नहीं है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अवैध उगाही चरम सीमा पर है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सीमेंट के दामों में वृद्धि करना सर्वथा गलत है इसका विरोध तो भाजपा के सांसद विधायक भी कर रहे हैं।

धरना आंदोलन के अवसर पर प्रदेश कॉग्रेस के सचिव सरवन सिदार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तिलोकचंद जायसवाल, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सादेश्वर गबेल, जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेनका जायसवाल, उपाध्यक्ष कलावती संडे, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भाई महबूब सुरेश अग्रवाल जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष कथूरिया तनवीर कुरैशी कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्यारेलाल पटेल पिंटू ठाकुर गिरधर जायसवाल चांदनी सहिस आनंद अग्रवाल रामेश्वर बरेट राजेंद्र पटेल सुरेश डेन्सिल रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में पहले जनों की उपस्थिति रही इस मौके पर थाना प्रभारी बृजेश तिवारी सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।

Related Articles