छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े मां चंद्रहासिनी और माता अष्टभुजी के दर्शन कर शुरू किया प्रचार-प्रसार

 भाजपा के पक्ष में की मतदान करने की अपील

सक्ती। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती श्रीमती कमलेश जांगड़े ने चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी मंदिर और अड़भार स्थित मां अष्टभुजी मंदिर में मत्था टेककर विजयश्री का आशीर्वाद मांगा। इसी के साथ उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार-प्रसार का औपचारिक ऐलान कर दिया। चंद्रपुर और अड़भार में कार्यकर्ताओं ने श्रीमती कमलेश जांगड़े का आतिशबाजी तथा पुष्प गुच्छ से जोरदार स्वागत किया।

जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को मिल रहे व्यापक समर्थन के बीच वे भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ अड़भार स्थित मां चंद्रभुजी मंदिर पहुंची। यहां भी माता के मंदिर में शीश झुकाकर उन्होंने देवी मां से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने चुनाव प्रचार जहां चंद्रपुर से प्रारंभ किया, वहीं कार्यकर्ताओं के साथ घर घर प्रचार कर पुन: नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने व जांजगीर-चांपा लोकसभा में कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि देश में 400 से ज्यादा सीटें लोकसभा चुनाव में जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर देश की जनता की सेवा के लिए प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की गारंटी के साथ हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ देश की जनता की सेवा में हम लगे हुए है। पार्टी के प्रति जताया आभार उन्होंने अपनी पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है और जनता से आशीर्वाद देने की अपील करते हुए इस बार ज्यादा से ज्यादा मतों से चुनाव जिताने की अपील की। हर संकल्प पूरा करने का वादा भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा कर रही है। बीजेपी की कथनी और करनी में कभी कोई अंतर नहीं रहा है। जो गारंटियां पीएम मोदी ने दी है, उस हर गारंटी को पूरा किया जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने अष्टभुजी के किए दर्शन

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार का नारा सार्थक करना है ताकि देश के विकास और उन्नति में और भी ऐतिहासिक फैसले लिए जा सके। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के साथ लोकसभा के सह संयोजक एवं पूर्व विधायक (सक्ती) डॉ खिलावन साहू, चंद्रपुर विधानसभा की विधायक प्रत्याशी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, आलोक पटेल, प्रदेश कार्यसमिति युवा मोर्चा अध्यक्ष, रजनीश साहू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, दीपक गुप्ता ने भी आम नागरिकों से भाजपा को प्रचंड वोटों से विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर रूपा सिंहदेव नेतराम चंद्रा, पीतांबर पटेल चंद्रपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष ,रूद्र मैहर, भूपेन्द्र पटेल, घासीराम अग्रवाल, लोकेश साहू, मनोज पटेल, रंजीत अजगले, गिरजा यादव, भानू बंजारे, दिनेश बरेठ,दिशु रात्रे, डॉ जागृति, कविता डडसेना दीपक ठाकुर सहित सैकड़ों भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles