छत्तीसगढ़

महंत के गढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने 18 को चुनावी बिगुल फूंकेगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव, कई दिग्गज नेता कर सकते हैं भाजपा प्रवेश

सक्ती। नगर के इंडोर स्टेडियम जे एल एन डी कॉलेज ग्राउंड सक्ती भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 18 मार्च को किया जाएगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सम्मेलन में कांग्रेस के कई बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी एवं नरेंद्र मोदी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश कर सकते हैं।

18 फरवरी को आयोजित इस सम्मेलन के लिए किरण देव हेलीकॉप्टर के द्वारा नंदेली भाठा आई टी आई ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे जहां से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ वे नगर के मध्य कॉलेज ग्राउंड में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल तक पहुंचेंगे। यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को वे संबोधित करेंगे।

18 मार्च को सुबह 10 बजे से आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के सक्ती विधानसभा क्षेत्र के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, 11 प्रमुख, बूथ कमेटी, बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केदो के सभी प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों, मंडल में निवासरत जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।  सम्मेलन को लेकर भाजपा वृहद रुप से तैयारी में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जहां से प्रदेश अध्यक्ष जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव का बिगुल फूंकेंगे।

सक्ती रियासत के राजा और जपं सदस्य धर्मेन्द्र बहादुर सिंह और पूर्व विधायक केशव चंद्रा भी कर सकते हैं भाजपा प्रवेश

18 मार्च आयोजित भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सक्ती रियासत के राजा एवं जनपद पंचायत शक्ति के सदस्य धर्मेंद्र बहादुर सिंह के लगभग 2000 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश करने की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के धुर विरोधी माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान राजा धर्मेन्द्र बहादुर सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप भी लग चुका है। इसे देखते हुए कयास लगाये जा रहे हैं कि राजा धर्मेन्द्र बहादुर सिंह जल्द से जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। उधर जैजैपुर से मिल रही खबरों पर नजर डालें तो बसपा से दो बार विधायक रह चुके केशव चंद्रा का विगत दिनों भाजपा में शामिल होना निर्धारित हो चुका था, लेकिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का प्रवास रद्द होने के चलते उक्त कार्यक्रम टल गया और एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो चला है कि 18 मार्च को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंच रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के प्रवास के दौरान केशव चंद्रा भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles