बलौदा बाजार हिंसा मामले ने पकड़ा तूल, जिला कांग्रेस कमेटी की हुई प्रेस कान्फ्रेंस : विधायक देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास कर रही राज्य सरकार : विधायक बालेश्वर साहू

विधायक बालेश्वर साहू ने मामले में भाजपा नेताओं की भूमिका को बताया संदिग्ध
सकती. छत्तीसगढ़ प्रदेश के बलौदा बाजार भाटापारा जिले में विगत महीनो कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक दफ्तरो में हुई तोडफ़ोड़ एवम हिंसा के मामले में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 अगस्त को लिए गए अपने निर्णय के अनुसार 24 अगस्त को प्रत्येक जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, शक्ति जिला मुख्यालय में भी 24 अगस्त को जिले के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू ने शासकीय विश्रामगृह में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली।
कांग्रेस के विधायक बालेश्वर साहू ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बलौदा बाजार के मामले में प्रदेश की साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई बदनामी को छुपा रही है। विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। हमारे विधायक साथी विधायक देवेंन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है।
श्री साहू ने कहा कि विधायक देवेन्द्र यादव बलौदाबाजार में ना ही कोई भाषण दिया और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रर्दशन में शामिल हुए। वे भीड़ में पांच मिनट रूक कर वापस आ गये थे। कही भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नही है, और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे।पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। देवेन्द्र यादव पर जितनी धारायें लगाई गयी है। पुलिस को एक साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिये। पूरी घटना के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है,जैजैपुर के विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि लचर कानून व्यवस्था और प्रशासन की निरंकुशता व लापरवाही से बलौदा बाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हई और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। इस पूरे आंदोलन में भाजपा नेताओं की भूमिका भी संदिग्ध है। प्रदेश सरकार उन्हे बचाने का प्रयास कर रही है।




