अग्रसेन जयंती महामहोत्सव 2024 : ‘केबीसी’ का हुआ सफल आयोजन, आज मचेगी म्यूजिकल हौजी की धूम, कल निकाली जाएगी श्री अग्रसेन महाराज की भव्य व ऐतिहासिक शोभायात्रा, विभिन्न राज्यों की झाकियां होंगी आकर्षण का केंद्र, नगर के अग्रबंधुओं में उत्साह चरम पर








सक्ती। सक्ती में अग्रसेन जयंती महामहोत्सव 2024 के अवसर पर मंगलवार को जहां जूनियर अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में 32 प्रतिभागियों ने हॉट सीट पर बैठकर इस केबीसी गेम को खेला और यह पूरा कार्यक्रम अग्रवाल सभा अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी श्याम सुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हो गया, वहीं आज बुधवार रात्रि 7 बजे से शुभम ग्रीन्स सक्ती में ‘म्यूजिकल हौजी’ का आयोजन किया गया है, जबकि गुरूवार 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे श्री कमला हरी एवेन्यू स्टेशन रोड से ऐतिहासिक शोभयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें केरल सहित देश के कई राज्यों की झांकियां देखने को मिलेंगी। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कमला हरी वेन्यू में सभी अग्रबंधुओं के लिए सीए दिनेश अग्रवाल एवं समाज सेविका श्रीमती अरुणा अग्रवाल द्वारा स्वल्पाहार-जलपान की व्यवस्था की गई है, वहीं देवांगन समाज, प्रतिष्ठित मुस्लिम समाज, प्रतिष्ठित पूज्य सिंधी पंचायत के अलावा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा भी कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।
अग्रसेन चौक पर की जाएगी महाआरती
श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति, श्री अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल महिला मंडल द्वारा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस महामहोत्सव को लेकर जहां दोपहर 2 बजे से शहर में उत्सव सा माहौल देखने को मिलेगा, वहीं शहर के अग्र बंधुओं द्वारा अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर अपने निवास के सामने श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे, साथ ही शोभायात्रा के अग्रसेन चौक पहुंचने पर श्री अग्रसेन भगवान की महाआरती की जाएगी। शोभा यात्रा का प्रतिष्ठित समाज बंधुओं जिसमें प्रमुख रूप से शहर के गोपी होटल के संचालक गोपीचंद बत्रा एवं कमल बत्रा द्वारा भी स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर अग्रसेन चौक की साज-सज्जा का काम पूरा हो चुका है। अग्रसेन चौक में भगवान श्री रामचंद्र जी,कुलदेवी महालक्ष्मी जी, भगवान अग्रसेन जी, माता सीता, लव कुश एवं अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों का जीवंत दरबार स्थापित किया गया है।
वृक्षारोपण, फल वितरण के साथ-साथ बाइक रैली निकालकर देंगे एकता व भाईचारा का संदेश
सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में वृक्षारोपण कार्यक्रम, मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरण का कार्यक्रम, नवजीवन मूक बधिर स्कूल एवं दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय में भी बच्चों को खाद्यान्न सामग्रियों का भी वितरण किया जाएगा, साथ ही 3 अक्टूबर को अग्रवाल समाज के नवयुवकों द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी जो महाराज अग्रसेन जी की एकता एवं भाईचारा का संदेश देते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करेगी।
शुभम ग्रीन्स में संपन्न होगा मुख्य समारोह
शोभा यात्रा के शुभम ग्रीन्स में पहुंचने पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के पुरस्कारों सहित अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ भरत गुप्ता रायपुर, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अविभाजित खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती भगवती अग्रवाल कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाज सेवी उद्योगपति पवन अग्रवाल बिलासपुर होंगे। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू के नेतृत्व में पूरी समिति एवं सभा के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं अग्रवाल महिला मंडल के भी सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
अग्रभोज का भी होगा आयोजन
मुख्य समारोह के दौरान रात्रि अग्रभोज का भी आयोजन किया गया है साथ ही शक्ति शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर अग्रसेन जयंती पर्व को लेकर स्वागत द्वार एवं अग्रध्वज लगाए गए हैं, तथा अग्रवाल समाज के बंधु भी अपने-अपने घरों में अग्रध्वज लगाकर महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर्व का स्वागत कर रहे हैं शक्ति शहर में अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती का यह महापर्व पूरे 15 दिनों तक सफलतापूर्वक 3 अक्टूबर को संपन्न हो जाएगा एवं मुख्य समारोह के दौरान यहां अग्रसेन जी की पूजा अर्चना की जाएगी तो वहीं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा तथा इस वर्ष अग्रसेन जयंती के संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्ति शहर तथा मालखरौदा के अग्रवाल समाज के बंधुओ का योगदान रहा एवं सभी ने बढ़-चढक़र तन मन धन से सहयोग देकर पूरे कार्यक्रमों को सफल बनाया।
कार्यक्रम प्रभारी श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ ‘केबीसी’ का सफल आयोजन
श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा 1 अक्टूबर की रात्रि शक्ति के शुभम ग्रीन्स में कौन बनेगा करोड़पति का कार्यक्रम सत्य विद्या ज्वेलर्स के प्रायोजक में संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में जहां जूनियर अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में 32 प्रतिभागियों ने हॉट सीट पर बैठकर इस केबीसी के गेम को खोला, तो यह पूरा कार्यक्रम श्याम सुंदर अग्रवाल के प्रभारी के रूप में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में अग्रवाल बंधु देर रात तक डटे रहे तथा केबीसी के ओरिजिनल सेट की तरह इस पूरे कार्यक्रम को स्वरूप प्रदान किया गया था एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के प्रभारी श्यामसुंदर अग्रवाल, अग्रसेन जयंती समारोह समिति के सभी पदाधिकारी सदस्य अग्रवाल महिला मंडल एवं विशेष रूप से प्रतीक जिंदल का भी योगदान रहा कार्यक्रम के दौरान इसके प्रायोजक सत्य विद्या ज्वेलर्स परिवार के अरुण अग्रवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल एवं शिव अग्रवाल को भी समिति की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही उनके सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया एवं रात्रि समय भोजन का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी अग्रवाल समाज के लोगों ने रात्रि भोज में शामिल होकर इसे सफल बनाया केबीसी के कार्यक्रम को देखने के लिए लोग उत्साहित रहे तथा लोगों ने इस कार्यक्रम के बाद कहा कि हम सब कौन बनेगा करोड़पति का कार्यक्रम जो टीवी पर देखते हैं से इस तरह से यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया, केबीसी के कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में श्रीमती मीना अग्रवाल एवं श्रीमती रिंकू आनंद अग्रवाल उपस्थित थे।
आज रात्रि 7 बजे से शुभम ग्रीन्स में होगी म्यूजिकल हौजी
2 अक्टूबर की रात्रि शुभम ग्रीन्स में सभी वर्गों के लिए म्यूजिकल हौजी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति ने सक्ती नगर के सभी अग्रवाल समाज के सभी वर्ग के लोगों को इस म्यूजिकल हौजी कार्यक्रम में रात्रि 7 बजे उपस्थित होने तथा स्पॉट में ही एंट्री दिए जाने की बात कही है।




