
सक्ती। डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम केनपाली निवासी नीलम साहू को प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंह साहू की अनुशंसा पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नीलम साहू भाजपा महिला मोर्चा कोटमी मण्डल अध्यक्ष और जिला संयोजिका, प्रकोष्ठ साहू संघ सक्ती के पद पर अपने दायित्व भी निर्वहन कर रही हैं। उनकी इस नियुक्ति पर समाज एवं संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त उन्हें शुभकामनाएं दी।




