संगठन चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन, 5 दिसंबर तक सक्रिय सदस्यता सूची का होगा प्रकाशन

जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बीजेपी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने किया आव्हान
सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी कृष्णा राय ने संगठन चुनाव को लेकर जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आगामी 5 दिसंबर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होना है एवं 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल का चुनाव संपन्न होगा। मंडल अध्यक्ष चुनाव हेतु आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निश्चित की गई है। जिला अध्यक्ष हेतु आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष निश्चित की गई है। इस कार्यशाला को भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने अपने जिला सक्ती को मिले सदस्यता के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है एवं सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक बूथो में अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि सक्ती जिला सदस्यता अभियान में अभी दसवे स्थान पर है अभी दो-तीन दिनों में सदस्यों की संख्या बढक़र हमें पांचवें नंबर तक आना है ऐसी आशा मैं सदस्यता अभियान के संयोजक सह संयोजक एवं प्रभारी से करता हूं जिन्होंने अथक प्रयास करके सदस्यता अभियान को इस जगह तक पहुंचाया है। उन्होने कहा कि अभी संगठन चुनाव होने वाला है प्रदेश ने संगठन चुनाव हेतु एक निश्चित आयु सीमा निर्धारित की है जिसके अनुसार मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। संगठन में जो मंडल अध्यक्ष चुनाव होना है, उसको पार्टी की रीतिनीति अनुसार आपसी सहमति एवं वरिष्ठों के सहयोग से सर्वसम्मति से ऐसे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए जिसकी पार्टी में सक्रियता हो। पार्टी के मंडल या जिला स्तर के किसी पद में रहा हो एवं पार्टी कार्यो को सुचारू रूप से कर सके इस हेतु सभी को मिलजुल कर इसके लिए प्रयास करना चाहिए।
इस कार्यशाला में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामावतार अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, मीडिया पैनल लिस्ट श्रीमती संयोगिता सिंह जुदेव, जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर, भूषण चंद्र, मांगेराम अग्रवाल, अमृतलाल साहू, कैलाश साहू, केशव चंद्रा, संजय रामचंद्र, जिला के महामंत्री टिकेश्वर गबेल, जिला चुनाव सह अधिकारी घनश्याम साहू, नेतराम चंद्रा सहित मंडलों के चुनाव अधिकारी मंडलों के चुनाव सह अधिकारी प्रदेश पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री जिला आईटी सेल जिला मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया प्रभारी सहित भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




