छत्तीसगढ़

माध्यमिक शाला असौंदा के मेजबानी में हुई संकुल नन्दौरखुर्द के सभी शाला प्रभारी की बैठक

Sakti. जिला शिक्षा अधिकारी के दिए गए निर्देशानुसार दिनांक 22 नवंबर को संकुल नन्दौर खुर्द के अंतर्गत आने वाले सभी शालाओं के प्रभारी की बैठक संकुल प्रभारी कंवर की अध्यक्षता में माध्यमिक शाला असोंदा शाला परिसर में ली गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखर सर्वे परीक्षा एवं अपार आई डी निर्माण के संबंध में चर्चा की गई एवं इसमें आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए । इसके साथ ही अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई । चर्चा के प्रमुख बिंदु इस वर्ष होने वाले संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता करने पर सभी शिक्षकों ने अपनी सहमति दी। संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में ऊंची कूद ,लंबी कूद, जलेबी दौड़ कुर्सी दौड़ ,कबड्डी, खो खो एवं अन्य विधाओं में खेलकूद होने की सहमति सभी उपस्थित प्रभारीयों ने दी।

इसके साथ ही हर शनिवार को सुपर सैटरडे मनाने पर भी सहमति दी गई इसमें हर शनिवार को प्रत्येक स्कूल से दो बच्चों का दो-दो मिनट का वीडियो किसी विषय पर उनके प्रदर्शन को व्हाट्सएप ग्रुप में डाला जाना है इसके बाद हर शनिवार को उसमें से प्राथमिक वर्ग के एक बच्चे को एवं माध्यमिक वर्ग के एक बच्चे को पुरस्कार देकर सम्मानित करना है। इस तरह का आयोजन निश्चित रूप से बच्चों के व्यक्तिगत अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहयोग करेगा।

संकुल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शालाओं में हो रही नवाचारों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही मेजबान शाला परिवार की ओर से गरमा गरम पकोड़े और चटनी एवं अदरक वाली चाय ने सभी उपस्थित शिक्षकों का मन मोह लिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में भी असौन्दा के बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत सुनकर सभी शिक्षकों का मन गदगद हो गया। निश्चय रूप से ही आज की होने वाली बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जो सक्रिय सहभागिता एवं स्वस्थ विचार आदान-प्रदान किया वह निश्चय ही तारीफ के काबिल है इस सहभागिता के लिए सभी शाला प्रभारी को धन्यवाद एवं मेजबान माध्यमिक शाला असौन्दा के शाला परिवार को इस भव्य और शानदार मेजबानी के लिए विशेष धन्यवाद,।

Related Articles