सक्ती के जे.बी.डी.ए.व्ही एवं अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती में साइबर संबंधी अपराध एवं जागरूकता के संबंध में दी गई जानकारी

सक्ती. सायबर जागरूकता अभियान ’’ खाकी किड्स’’ के तहत साइबर सेल सक्ती द्वारा जिला मुख्यालय सक्ती के जे.बी.डी.ए.व्ही एवं अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती में साइबर संबंधी अपराध एवं जागरूकता के संबंध में जानकारी दिया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर सायबर जागरूकता अभियान ’’ खाकी किड्स’’ के तहत कार्यक्रम आज दिनाक 22.11.2024 को जे.बी.डी.ए.व्ही स्कुल सक्ती एवं अनुनय कान्वेंट स्कूल सक्ती में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्कुल के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं की उपस्थिती में सायबर जागरूकता एवं सायबर अपराधों की विस्तृत जानकारी उपस्थित बच्चों एवं विद्यायल स्टाफ को दिया गया।

वर्तमान में अलग अलग तरिकों से साइबर ठग आम लोंगों को ठगी का शिकार बना रहें है। इसको ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती द्वारा साइबर जागरूकता के संबंध में विशेष अभियान जिले एवं थाना स्तर पर किया जा रहा है।
साइबर सेल सक्ती ने आम नागरिकों से अपील की है कि युपीआई पिन या गोपनीय पासवार्ड किसी अनजान व्यक्ति को शेयर न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अनजान मोबाईल एप्स इंस्टाल न करें। केवल गुगल के प्लेस्टोर से ही एप्प इंस्टाल करें। अनजान विडियो कॉल, स्वीकार न करें। व्हाट्सएप्प पर आने वाले किसी भी एपीके फाईल पर क्लिक न करें। पुलिस या कोई भी जांच एजेंसी कभी किसी को विडियो कॉल कर अरेस्ट नही करती किसी भी प्रकार के डिजिटल अरेस्ट वाले कॉल से सावधान रहें। किसी अनजान नंबर से आये कॉल पर से किसी को पैसे न भेजे पहले संबंधित के को उसके निजी नंबर पर बात कर लें। बैंक कभी भी आपसे मोबाईल पर किसी प्रकार की निजी जानकारी नही मांगता। किसी भी अनजान कॉलर से अपने निजी/बैंक की जानकारी साझा न करें।




