
धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ के दो होनहार युवाओं ने बॉलीवुड में जोरदार एंट्री मारकर धमाल मचा दिया है। सिंगर राजीव राजा के साथ मिलकर जिस अंदाज में इन्होंने प्रोड्यूसिंग की है, उससे बॉलीवुड में तहलका मच गया है। सुयश अग्रवाल और मयंक शर्मा की प्रोड्यूसिंग की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। बधाइयों का तांता लग गया है।
आर.आर. स्टूडियो के बैनर तले धरमजयगढ़ के होनहार युवा सुयश मुन्ना अग्रवाल और मयंक शर्मा की प्रोड्यूसिंग में ‘पीने को दिल करदा’ सॉन्ग 20 नवंबर को रिलीज हो चुका है। उन्होंने सिंगर राजीव राजा के साथ मिलकर जो पेशकश दी है, उसने फिल्म जगत में तहलका मच गया है। सुयश अग्रवाल और मयंक शर्मा ने बताया कि ‘पीने को दिल करदा सॉन्ग’ अलग और रोचक तरीके से प्रस्तुत करने का उनका यह पहला प्रयास है। फिल्म उद्योग में भी इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसके डायरेक्टर अक्षय अग्रवाल हैं, जिनके निर्देशन में इस पेशकश में नया निखार आया है। उनके गृह ग्राम धर्मजयगढ़ के शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों ने उन्हें ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




