छत्तीसगढ़

मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे ठाकुरमुड़ा वासियों के शंखनाद से उड़ी नगर पालिका की नींद, सीएमओ ने खुद संभाला मोर्चा, लिखित आदेश पढऩे के बाद किया गया धरना समाप्त

सक्ती। वार्ड क्र. 3 ठाकुरमुड़ा के निवासियों द्वारा नगर पालिका सक्ती के सामने सड$क पर सड$क की लड़ाई का शंखनाद करने के बाद आखिरकार नगर पालिका गहरी नींद से जाग ही गई और सीएमओ संजय सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए धरनास्थल पर पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे वार्ड क्र. 3 ठाकुरमुड़ा वासियों की पूछ-परख शुरू कर दी, लेकिन मोर्चे पर डटे लोगों द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का जो संकल्प लिया गया था, वे उस पर अडिग़ और दृढ़ संकल्पित नजर आए, जिसके चलते अंतत: विवश होकर नगर पालिका को नतमस्तक होना पड़ा, जिसके बाद लिखित आदेश जारी किए होने पर ठाकुरमुड़ा वासी धरना समाप्त करने पर राजी हुए। मध्यस्थता करने और धरना समाप्त कराने में शहर के बीजेपी नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

धरनास्थल पर लोगों को समझाईश देते सीएमओ संजय सिंह

नगर पालिका सीएमओ संजय सिंह स्वयं आज धरना दे रहे लोगों से मिले और उन्हें जलपान करा लिखित आदेश दिखाकर अनिश्चितकालीन धरना समाप्त करवाया। मध्यस्थता कर धरना समाप्त कराने में बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष वार्ड नंबर 16 के पार्षद धनंजय नामदेव, गोबिंद देवांगन, गोविंदा निराला, राजा सोनी की महत्वूपर्ण भूमिका रही।

विदित रहे कि वार्ड क्र. ठाकुरमुडा के लोग आज भी सडक़, पानी, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जिसे लेकर विगत दिनों अध्यक्ष व पार्षद लापता के पोस्टर भी जगह-जगह चिपकाए गए थे, लेकिन इसके बाद भी किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगी, जबकि क्षेत्र के विकास के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।

चारपाई पर शव रखकर खेतों के दलदली रास्ते को पार करते वार्डवासी

यहां के निवासियों ने बताया कि उनके वार्ड में सडक़ नहीं होने के कारण आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। बीमार मरीज हो या गांव के किसी व्यक्ति का शव हो, उसे चारपाई पर रखकर कीचड़ भरे खेतों के बीच होते हुए गंतव्य तक ले जाना पड़ता था। इन समस्याओं से व्यथित होकर आखिरकार जब सडक़ के लिए उन्होंनें सडक़ पर मोर्चा खोला तो भी कुछ दिनों तक इसका कोई खास असर दिखता नजर नहीं आया, लेकिन अनिश्चितकालीन धरना का शंखनाद होने के बाद आखिरकार नगर पालिका हरकत में आई और सीएमओ संजय सिंह के नेतृत्व में हमारी सुध ली गई, वहीं आज वार्ड क्र. 3 के निवासियों के साथ बीजेपी के नेताओं व नगर पालिका की टीम ने ठाकुरमुडा पहुंचकर सडक़ निर्माण हेतु स्थल का मुआयना भी किया।

बीजेपी के नेताओं व नगर पालिका की टीम ने वार्ड क्र. 3 के निवासियों के साथ ठाकुरमुडा पहुंचकर सडक़ निर्माण हेतु स्थल का किया मुआयना

नगर पालिका सक्ती द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राजापारा डबरीपारा से ठाकुरमुड़ा पहुंच मार्ग में राजस्व एवं नजूल विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के मार्गदर्शन में अतिक्रमण हटाते हुए कच्चा पहुंच मार्ग निर्माण कार्य किए जाने हेतु तारकेश्वर प्रसाद उप अभियंता को नोडल अधिकारी, तुलसी धीवर स. रा. नि. को आवश्यक सहयोग, इब्राहिम खान प्लेसटमेंट कर्मचारी को आवश्यक सहयोग, रवि चौहान प्लेसमेंट कर्मचारी को जेसीबी आपरेटिंग कार्य एवं स्थल पर निर्माण कार्य हेतु, विजय कुमार सोनवानी प्लेसमेंट कर्मचारी को आवश्यक सहयोग, अपनी टीम के साथ स्थल पर उपस्थित रहने व संतोष यादव वाहन चालक को ट्रैक्टर आपरेटिंग कार्य का दायित्व सौंपा गया है।

Related Articles